फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022: पूजा की थाली पर लगी महंगाई की नजर, 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गया खर्च

Wed, 30 Mar 2022 11:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

2020 में कोरोना महामारी के समय चैत्र नवरात्र के मुकाबले इस बार पूजन सामग्रियों पर खर्च 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है। कुछ के दाम सीधे दोगुने हो गए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में पूजन सामग्री की खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से है। लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खाद्य पदार्थों से लेकर ईंधन तक के बढ़ते दामों का असर नवरात्र की पूजा पर भी देखने को मिल रहा है। पूजन सामग्री में चुनरी, नारियल, कलश, कलावा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बाजार में दिखने लगी है। अगरबत्ती-धूप से लेकर माता की चुनरी-माला, घी समेत कई चीजें महंगी हो गई हैं।

विज्ञापन


कुछ के दाम सीधे दोगुने हो गए हैं। 2020 में कोरोना महामारी के समय चैत्र नवरात्र के मुकाबले इस बार पूजन सामग्रियों पर खर्च 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है।  माता के मंदिर को सजाने के लिए आर्टिफिशिएल मालाएं, लड़ियां व लटकन भी खूब बिक रहे हैं।

नवरात्र में पुराने सजावट के सामान को हटाकर मंदिरों को नए सिरे से सजाते हैं। ये मालाएं दिखने में असली लगती हैं, पिछले साल की तुलना में इनकी कीमत काफी बढ़ गई है। पहले ये सामान 50 से 300 रुपये तक में मिलते थे। अब इसकी कीमत 100 से 1000 रुपये हो गई है। 

जेब करनी होगी ढीली

पूजा की थाली में आमतौर पर नारियल, चुनरी, जौ, घी, कलावा, कलश, रोली, धूपबत्ती, अगरबत्ती, माला, बतासा, इलायची शामिल है। अधिकतर सामान के दाम पिछले साल की अपेक्षा काफी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन सामग्री विक्रेता हिमांशु यादव ने बताया कि पहले नारियल जहां 20 से 30 रुपये में मिल रहे थे, अब इसकी कीमत 40 रुपये तक हो गई है। जौ की थैली जो 5-10 रुपये तक में मिल रही थी, इस बार यह 10-15 रुपये की मिल रही है। 450 रुपये किलो में बिकने वाला घी 530 में मिल रहा है। कलश 15 से 20 रुपये में मिलता था, वो अब 30 से 50 रुपये में मिल रहा है। 

फलहार पर भी महंगाई की मार 
आढ़ती कामेश्वर जायसवाल ने बताया कि जहां कु ट्टू थोक में 120 रुपये किलो है, वहीं कुट्टू के चावल का आटा 120 रुपये किलो है। सिंघाड़े का आटा 200 रुपये, मूंगफली 100 से 125 रुपये, तिन्नी का चावल 180 रुपये, साबूदाना 70 रुपये, मखाना थोक में 500 रुपये किलो है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें