इससे एक टुकड़ा बदमाश के हाथ में तो दूसरा हिस्सा सुनीता के हाथ में रह गया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश लंका की ओर भाग निकले। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला से जानकारी ली। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने रविंद्रपुरी से लेकर लंका तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं।
दावा किया कि जल्द बदमाश गिरफ्त में होंगे। उधर, महिला ने भेलूपुर थाने में घटना के बाबत तहरीर दर्ज कराई है। भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में भी बहुत हद तक सफलता मिल गई है।
सप्ताह भर में महिलाओं के साथ छिनैती की तीसरी वारदात
भेलूपुर थाना इलाके में सप्ताह भर में महिलाओं के साथ छिनैती की यह तीसरी घटना है। दो घटनाओं में एक ही समानता रही कि बदमाश नकाबपोश थे और बाइक अपाचे ही रही है। 31 मई की शाम महमूरगंज स्थित आकाशवाणी के पास रिक्शे से घर लौट रही महिला चिकित्सक डॉ. प्रीति श्रीवास्तव का ज्वेलरी और 14 हजार नगदी रखा बैग बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया था।
हालांकि बदमाश को पुलिस ने दो जून को कमच्छा से गिरफ्तार कर लिया। चार जून को बैजनत्था मंदिर के पास महिला नेहा मिश्रा की चेन बदमाशों ने छीन ली। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी कि दूसरे दिन भी अपाचे बाइक सवारों ने सुनीता देवी से चेन नोंचकर पुलिस को चुनौती दी।