फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने दिया कांग्रेस अध्यक्ष पर विवादित बयान, जानिए क्या कहा

Wed, 25 Apr 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अश्वनी चौबे
विज्ञापन
 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है। कहा, 2019 के लोकसभा चुनाव में चारो पौआ चित्त होगा। चौबे यहीं नहीं रुके। बोले-श्मशान घाट ले जाने के लिए इनको चार आदमी नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को बक्सर (बिहार) जाने से पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बचपन से चांदी का चम्मच और सोने की गुल्ली से खेलने वाले को गरीबी क्या मालूम होगी?

राहुल गांधी आज महिलाओं की बात करते हैं। कांग्रेस और उसके नेताओं ने महिलाओं का कितना उत्पीड़न  किया है, ये शायद उन्हें भी मालूम नहीं है। इसी क्रम में संविधान से जुड़े एक सवाल पर चौबे ने कहा कि जिन्होंने न संविधान पढ़ा है और न ही उन्हें इसकी जानकारी है, संविधान में छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। 
विज्ञापन


 राहुल गांधी के पीएम मोदी से सीधी बातचीत के लिए 15 मिनट देने की बात पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अव्वल तो वह संसद में आते ही कम हैं और जब आते हैं तो गूंगे बने रहते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी शेर हैं, ये चूहा-बिल्ली उनका क्या बिगाड़ पाएंगे। चुनाव के समय कांग्रेस नेता लाल, हरे और नीले गिरगिट का रूप धारण करते हैं। कांग्रेस को मालूम नहीं कि आने वाले 2019 चुनाव के बाद एनडीए सरकार पीएम के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत से आ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें