फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान: लगातार पांचवी बार कुलपति बने डा. नावांग के विरोध में उतरे छात्र, चलाया हस्ताक्षर अभियान

Fri, 15 Apr 2022 02:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय के कुलपति डा. नावांग समतेन के कार्यकाल बढ़ाए जाने से छात्रों में आक्रोश है। शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में छात्रों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में लगातार पांचवी बार कुलपति बने डा. नावांग समतेन के विरोध में छात्रों ने बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार दोपहर छात्रसंघ के बैनर तले कुलपति कार्यालय के बाहर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। डा. नावांग को कुलपति पद से मुक्त करने और नए कुलपति की नियुक्ति की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। 

विज्ञापन


धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संस्थान के प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर छात्रों को समझाया। लगभग 20 वर्षों से कुलपति के पद पर आसीन डॉ नावांग समतेन को सेवानिवृत्त के बाद सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा एक साल के लिए फिर से कुलपति का पदभार दिए जाने से छात्र नाराज हैं।

प्रदर्शनकारी कर रहे एक छात्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि 2001 से लेकर लगातार नावांग समतेन इस पद पर बने रहे। हाल ही में वो प्रोफेसर पद से भी सेवानिवृत्त हो गए। लेकिन सरकार ने एक्सटेंशन दे दिया और 13 अप्रैल को  फिर से कुलपति नियुक्त कर दिया। यह लोकतंत्र की हत्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

सिनवा के सिंगरवा - फोटो : अमर उजाला
हम सांस्कृतिक मंत्रालय से अपील करते हैं कि उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान में नए कुलपति की नियुक्ति किया जाए।  संस्थान को आगे ले जाने का नया विजन हो। डा. नावांग समतेन के कार्यकाल में किसी भी प्रकार का संस्थान का विकास नहीं हो सका है। 

विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान के सातों फैकेल्टी के लगभग 500 से अधिक छात्र सम्मिलित हुए। उन्होंने मांग रखी कि जल्द से जल्द केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान में नए कुलपति का नियुक्ति किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो छात्र यूनियन विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। वहीं तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान के कुलसचिव हिमांशु पांडे ने बताया कि कुलपति की नियुक्ति मंत्रालय द्वारा होती है। संस्थान में इसकी कोई भूमिका नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें