मतदाताओं को मतदान स्थल कलक्ट्रेट स्थित सेंट्रल बार भवन तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच से गुजरना कठिन काम रहा। सेंट्रल बार भवन के भूतल पर आजीवन और प्रथम तल पर साधारण सदस्यों को मतपत्र देने के लिए 17 टेबल और 110 मतबूथ बनाए गए थे। कमेटी के चेयरमैन शिवानंद पांडेय ने सकुशल मतदान संपन्न होने पर चुनाव कार्य में लगे अधिवक्ताओं और मतदाताओं के प्रति आभार जताया।