इसी दौरान भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पहले मलेपुर तिराहे पर ट्रक घूम नहीं पाया और सड़क के बाईं तरफ पानी भरे गढ्ढे में जा गिरा। ड्राइवर विक्रमाजीत पुत्र कन्हाई, ग्राम थवरा, अमेठी और उसी गांव का खलासी पप्पू पाल उर्फ मिथिलेश पुत्र जगत पाल बाल-बाल बच गए।