फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस व एनडीए की परीक्षा आज: पहली बार लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर करेंगे निगरानी, शामिल होंगे 15329 अभ्यर्थी

Sun, 13 Sep 2026 05:55 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपीएससी की ओर से आज आठ केंद्रों पर सीडीएस और 11 केंद्रों पर एनडीए की लिखित परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाओं में कुल 15329 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली बार परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ सेना के जवान भी लगाए जाएंगे। केंद्रों पर सघन जांच के बाद प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
आज होगी परीक्षा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), नई दिल्ली की ओर से रविवार को जिले के 19 केंद्रों पर कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) और नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीडीएस की परीक्षा आठ केंद्रों पर तीन पालियों में होगी, जिसमें 3912 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, एनडीए की परीक्षा 11 केंद्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी। इसमें 11417 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों परीक्षाओं में कुल 15329 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


परीक्षा की निगरानी के लिए इस बार पहली बार सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसरों की भी तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस के साथ सेना के जवान भी तैनात किए जाएंगे। केंद्रों के आसपास 200 मीटर की दूरी तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहली बार एक ही दिन दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। सीडीएस की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और शाम चार से छह बजे तक तीन पालियों में होगी। एनडीए की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे और दोपहर दो से 4:30 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में दोपहर को अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग भी की गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। सघन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बल की तैनाती के साथ रूट डायवर्जन भी लागू किया है। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें