वीआईपी कार्यक्रम स्थल पर किसी भी विशिष्ट महानुभाव और वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी/पुलिस कर्मी को किसी भी स्थिति में शस्त्र ले जाने की अनुमति नहीं है। वीआईपी कार्यक्रम स्थल और मार्ग में भीड़ नियंत्रण का उचित प्रबंधन हो। पुलिस अधिकारी अपने साथ लाउड हेलर/पीए सिस्टम रखें। भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सों का प्रयोग किया जाए। ड्यूटी के दौरान कोई पुलिस कर्मी मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: पहली बार राजधानी से बाहर मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, 13 महीने बाद काशी आएंगे अमित शाह
वीआईपी मूवमेंट के समय मोबाइल फोन से पुलिस कर्मी वीडियो/ फोटो न बनाएं। भीड़ पर सतर्क दृष्टि रखें। वीआईपी ड्यूटी में लगे सभी पुलिस कर्मी अच्छे टर्न-आउट और आईकार्ड / ड्यूटी कार्ड के साथ निर्धारित समय से ड्यूटी पॉइंट पर उपस्थित हों। साथ ही, पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता से ड्यूटी करें।