फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में खुला CCI लैब, जांच में होगी सहूलियत; सैंपल जमा करने पर यहीं से मिलेगी रिपोर्ट

Wed, 10 Jul 2024 11:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीएचयू के एसएसबी में सीसीआई लैब खुलने के बाद मरीजों और तीमारदारों को काफी सहूलियत होगी। अब कई जांच की सुविधाएं एक ही बिल्डिंग में मिलेगी। इससे लोगों की दौड़-धूप भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
एसएसबी में सीसीआई लैब खुलने के समय चिकित्सकों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में सीसीआई लैब का एक अलग काउंटर खुल गया। आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लैब के एसएसबी में शुरू होने से मरीजों को जांच में सहूलियत होगी।

विज्ञापन


एसएसबी में यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी सहित अन्य विभागों की ओपीडी चलने के साथ ही मरीजों को भर्ती किया जाता है। यहां छठे तल पर आईसीयू है और इसी सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में हृदय रोग विभाग का कैथ लैब भी है। 

डॉक्टर किसी मरीज को अगर खून की जांच लिखते हैं तो मरीज को अस्पताल में बने सीसीआई लैब में जाकर सैंपल जमा करना पड़ता है। इसमें मरीज का समय भी ज्यादा लगता है। 
विज्ञापन


आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने भूतल और प्रथम तल पर बने विशेष काउंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने निरीक्षण कर सीसीआई लैब प्रभारी प्रो. एसपी मिश्रा से लैब में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में एमएस प्रो. केके गुप्ता, रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित नंदनधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें