फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 102 दिन पहले टाइम टेबल, गणित के बाद विज्ञान के लिए मिलेंगे 4 दिन; जानें 10वीं व 12वीं की टाइमिंग

Sun, 08 Nov 2026 11:45 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से नौ मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा से 102 दिन पहले टाइम टेबल जारी किया गया है। गणित की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को विज्ञान की तैयारी के लिए चार दिन मिलेंगे। समय-सारिणी जारी होने से छात्रों को परीक्षा की तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
सीबीएसई। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2026-27 की 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल शुक्रवार को जारी कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा के 102 दिन पहले इस बार समय-सारिणी जारी की है। इससे छात्रों को विषयवार तैयारी और रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। 

विज्ञापन


इस बार हाईस्कूल में 83 और इंटरमीडिएट में 121 विषयों की परीक्षा होगी। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर नीलम सिंह ने बताया कि परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 22 दिन और इंटरमीडिएट की परीक्षा 53 दिन में खत्म होगी। 10वीं की समय-सारिणी में गणित और विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों के बीच विद्यार्थियों को तैयारी का अंतराल दिया गया है। गणित स्टैंडर्ड और बेसिक की परीक्षा 17 फरवरी को होगी, जबकि विज्ञान का पेपर 22 फरवरी को है।

Trending Videos

इस तरह गणित की परीक्षा के बाद विज्ञान की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को चार पूरे दिन मिलेंगे। वहीं, अंग्रेजी की परीक्षा 26 फरवरी और हिंदी की परीक्षा तीन मार्च को होगी। सामाजिक विज्ञान का पेपर आठ मार्च को निर्धारित है। 10वीं की परीक्षाएं नौ मार्च को समाप्त होंगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने इस बार 10वीं के 83 और 12वीं के 121 विषयों की समय-सारिणी तैयार की है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 10 नवंबर तक परीक्षा से संबंधित आंतरिक तैयारियां पूरी कर लें।

इस बार 50 हजार छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा : पिछली बोर्ड परीक्षा में जिले में 55 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 46 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इस बार भी 50 हजार छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए छात्रों का पंजीकरण व उनकी नामावली की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा 53 दिनों तक चलेगी
12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर नौ अप्रैल तक चलेगी। विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भौतिक विज्ञान की परीक्षा 16 फरवरी, रसायन विज्ञान की 27 फरवरी और गणित की नौ मार्च को होगी। जीव विज्ञान का पेपर 25 मार्च को है। इस तरह प्रमुख विषयों के बीच विद्यार्थियों को रिवीजन और तैयारी के लिए अलग-अलग अंतराल मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें