फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार: 10 में से 6 महिलाओं के नाम फ्लैट, जमीन की रजिस्ट्री; निबंधन कार्यालयों में खरीदारों और गवाहों की भीड़

Sun, 08 Nov 2026 11:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

त्योहार पर निबंधन कार्यालयों में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों की दिनभर भीड़ लगी रही। खरीदारों के साथ गवाहों का भी तांता लगा रहा। खास बात यह रही कि संपत्ति खरीदने वाले 10 लोगों में छह महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं के नाम जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई गई। इससे संपत्ति खरीद में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भी सामने आई।
विज्ञापन
निबंधन कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों, बर्तनों और वाहनों के अलावा इस बार लोगों ने जमीन, फ्लैट और मकानों में दिल खोलकर निवेश किया। जिले के निबंधन कार्यालयों में दिनभर खरीदारों और गवाहों का तांता लगा रहा, चलते केवल धनतेरस के दिन 297 संपत्तियों की रजिस्ट्री दर्ज की गईं। इस बड़े पैमाने पर हुई खरीद-बिक्री से प्रदेश सरकार के खजाने में स्टांप शुल्क और निबंधन फीस के रूप में कुल 5.38 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ। हर 10 जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री में 6 महिलाओं के नाम रही। 

विज्ञापन


निबंधन कार्यालय के मुताबिक, इस बार महिलाओं के नाम पर संपत्तियों की रजिस्ट्री का दबदबा रहा। 297 बैनामों में से 180 संपत्तियों की रजिस्ट्री परिवार के पुरुषों ने महिलाओं के नाम पर कराई। 

Trending Videos

महिलाओं के नाम पर खरीदारी करने पर सरकार की ओर से स्टांप शुल्क में छूट (1 प्रतिशत की रियायत) भी दी गई।  इसके अलावा सदर, पिंडरा और अन्य निबंधन कार्यालयों में भी आवासीय प्लाटों, रेडी-टू-मूव फ्लैटों और व्यावसायिक दुकानों की जमकर खरीदारी हुई। आर्थिक बचत के साथ-साथ परिवार की मुखिया या बेटियों-बहुओं के नाम रजिस्ट्री कराकर लोगों ने इस धनतेरस को और भी खास बनाया।

एआईजी निबंधन डीके सैनी ने बताया कि शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री कराने की होड़ के चलते निबंधन कार्यालयों में सर्वर और काउंटरों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों व कर्मचारियों ने तय समय के बाद भी उपस्थित आवेदकों की प्रक्रिया पूरी कराई, जिससे किसी भी क्रेता-विक्रेता को असुविधा न हो। रियल एस्टेट कारोबारी अरुण अग्रवाल ने बताया कि बुनियादी ढांचे के तेज विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और रिंग रोड के विस्तार से काशी में प्रॉपर्टी बाजार में तेजी आई है, जिसका असर धनतेरस के आंकड़ों में स्पष्ट रूप से दिखा।

3000 क्विंटल मिठाई बिकी, स्काई शॉट्स पर फिदा रहे खरीदार
जिले में दीपावली की पूर्व संध्या पर 3000 क्विंटल मिठाइयों की बिक्री हुई। 2000 से अधिक कारों की डिलीवरी हुई। देर रात तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। सुबह से देर रात तक गोदौलिया, चौक, मैदागिन, लक्सा, सिगरा, रथयात्रा और भेलूपुर समेत शहर के सभी शोरूम और दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरा शहर रोशनी की झालरों, रंग-बिरंगी तोरणों और फूलों की खुशबू से सराबोर दिखा। कारोबारियों के अनुसार, दीपावली की पूर्व संध्या पर 800 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। इससे पहले धनतेरस पर पूरे जिले में 4200 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। 

पूजन सामग्री के लिए विशेश्वरगंज, लक्सा, लंका, रथयात्रा, मंडुआडीह और मैदागिन समेत अन्य जगहों की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। मिट्टी के पारंपरिक दीये 80 से 150 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव बिके, जबकि डिजाइनर और गाय के गोबर से बने इको-फ्रेंडली दीयों की भी मांग रही। मिट्टी और धातु से निर्मित श्रीलक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

सराफ और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रही रौनक : वाराणसी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सराफ के मुताबिक, अधिकतर लोगों ने दीपावली के शुभ मुहूर्त में गहने खरीदने के लिए उनकी बुकिंग कराई। महमूरगंज स्थित स्वर्णाव्या ज्वेलर्स के अधिष्ठाता सुमित वर्मा के मुताबिक, बाजार में हल्के वजन के गहनों की भी मांग रही। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें