फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषद के तीन विद्यालयों में मिलेगी सीबीएसई स्कूलों जैसी सुविधाएं, मिली मंजूरी

Wed, 24 Feb 2021 03:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों और बड़े-बड़े कांवेंट स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के बीच की खाई को कम करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने एक सराहनीय कदम उठाया है। इस प्रयास को वाराणसी जिलाधिकारी की मंजूरी भी मिल चुकी है।

विज्ञापन


इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित नगर क्षेत्र के तीन विद्यालयों का चयन भी हो चुका है। इन विद्यालयों में सीबीएसई स्कूलों के तर्ज पर वो सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो एक सीबीएसई स्कूल में होती है। यहीं नहीं इनमें पढ़ने वाले बच्चों को जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के सबसे योग्य अध्यापक पढ़ाई कराएंगे। 

ऐसा होगा विद्यालय का स्वरूप
इन विद्यालयों को जी प्लस टू मॉडल पर तैयार किया जाएगा। भूतल पर स्मार्ट किचेन, डाइनिंग हॉल, स्मार्ट लाइब्रेरी, कांफ्रेंस रूम, स्मार्ट क्लासरूम आदि होंगे। प्रथम तल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त कक्षाएं होंगी। तकनीकी प्रशिक्षण के लिए कंप्यूटर क्लास होगा। कक्षाओं के अंदर और बाहरी दीवारों पर बाला पेंटिंग होगी। प्ले ग्राउंड के साथ किचन गार्डन भी होगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन विद्यालयों का बदलेगा भविष्य 
बीएसए राकेश सिंह ने मुताबिक इस पहल के तहत नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज, प्राथमिक विद्यालय राजघाट व प्राथमिक विद्यालय पिसनहरिया के लिए दो-दो करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है।

बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे कांवेंट में पढ़ने वाले बच्चों से खुद को कमजोर और कम पढ़ा लिखा समझ लेते हैं। बच्चों में समानता का भाव पैदा करने के उद्देश्य से इसकी शुरूआत की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें