फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2024: वैभवी को अंग्रेजी में मिले 100 में 100 नंबर, बनना चाहती हैं IAS; दिया ये टिप्स

Mon, 13 May 2024 09:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

CBSE Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट घोषित कर दिया। पहले कक्षा 12 और उसके तकरीबन दो घंटे बाद कक्षा 10 के नतीजे सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी किए गए। नतीजे देखकर मेधावियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ CBSE 12वीं की टॉपर्स वैभवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की बारहवीं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी की छात्रा वैभवी सिंह आईएएस बनना चाहती हैं। 500 में से 497 नंबर हासिल करने वाली वैभवी ने बताया कि वह बीए ऑनर्स की पढ़ाई के साथ-साथ सिविल सेवा की तैयारी भी करेंगी। 

विज्ञापन


बरेका परिसर में रहने वाली वैभवी का पॉलिटिकल साइंस और अंग्रेजी पसंदीदा विषय हैं। दोनों में उन्हें 100 में से 100 नंबर मिले हैं। बाकी तीन विषयों (मनोविज्ञान, इतिहास, लीगल स्टडीज) में 99 नंबर मिले हैं। पिता कृष्ण मोहन सिंह, प्रयागराज रेलवे में मुख्य विद्युत इंजीनियर हैं, जबकि माता मालिनी सिंह गृहिणी हैं। 

वैभवी ने बताया कि बिना कोचिंग उन्होंने परीक्षा की तैयारी की थी। पिछले तीन चार साल के पेपर हल करने के साथ ही 10 घंटे पढ़ाई कर तैयारी की थी। परीक्षा के बीच में पिताजी का वाराणसी से प्रयागराज स्थानांतरण हो गया तो मां के साथ घर पर रहकर तैयारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें