फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2024: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, मेधावियों के खिले चेहरे; जानें- कितना रहा प्रतिशत

Mon, 13 May 2024 02:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

CBSE Result 2024: रिजल्ट आउट होने की सूचना मिलते ही छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचने लगे। विद्यालयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का विद्यालय प्रबंधन ने मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
सनबीम स्कूल में 12वीं की छात्राओं ने भी लहराया परचम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट घोषित कर दिया। पहले कक्षा 12 और उसके तकरीबन दो घंटे बाद कक्षा 10 के नतीजे सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी किए गए। नतीजे देखकर मेधावियों के चेहरे खिल गए।

विज्ञापन


वाराणसी जिले में 200 से अधिक विद्यालयों के कक्षा 10 में 21938 और कक्षा 12 में 21531 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिले में लगभग 95 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से दो अप्रैल तक कराई गई थी। सीबीएसई की सिटी को-ऑर्डिनेटर गुरदीप कौर ने बताया कि रिजल्ट जारी हो गया है। विद्यालय उसे अपडेट करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


पहड़िया निवासी अनुष्का सिंह ने CBSE इंटर की परीक्षा में लगभग 94% अंक अर्जित कर परिवार का मान बढ़ाया। वह आगे चलकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती हैं, ताकि आईएएस अधिकारी बन सके। अच्छे नम्बर से पिता अरुण व माता छाया ने उनका मुंह मीठा किया। अनुष्का इंटरमीडिएट संत अतुलनन्द स्कूल कोइराजपुर से पड़ रही थीं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें