सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे के बाद 10वीं के परिणाम भी जारी कर दिए हैं। सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा। छात्र अपना रिजल्ट ऐसे चेक कर सकते हैं..
सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे के बाद 10वीं के परिणाम भी जारी कर दिए हैं। पास प्रतिशत 93.12 रहा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट - cbseresults.nic.in पर अपना परिणाम दे ख सकते हैं। प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।
विज्ञापन
ऐसे चेक करें परिणाम
छात्र, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर 12वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
ये स्टेप को फॉलो करें-
सबसे पहले, CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर 'CBSE 12th Result Direct Link' , या 'CBSE 10th Result Direct Link' पर क्लिक कीजिए।
फिर लॉग इन पेज खुलेगा, यहां अपना अनुक्रमांक नंबर और जन्म तिथि दर्ज कीजिए।
यह भरने के बाद क्लिक करते ही आपका CBSE बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसके बाद स्टूडेंट यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास भी रख सकते हैं।