फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Baord Exam: कल से शुरू होंगी परीक्षाएं, 55 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं के 46478 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Mon, 16 Feb 2026 02:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में कल से शुरू होने वाली सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 55 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं के 46478 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होंगी। 
विज्ञापन
Exam 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 55 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 46478 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। इसमें कक्षा 10 के 22932 और कक्षा 12 के 23546 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिले में सीबीएसई विद्यालयों की संख्या 166 है। इनमें से बोर्ड परीक्षा के लिए 55 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन


इन विद्यालयों में कुल 46478 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होंगी। इस बार की बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए अधिकतर केंद्र शहरी सीमा में हैं। सीबीएसई की ओर से परीक्षा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार सभी केंद्रों पर हर 24 बच्चे पर दो निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। सभी केंद्र के लिए एक ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे। 

बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी केंद्रों पर जितनी भी कक्षाएं होंगी। परीक्षा में जांच के लिए उड़ाका दल का गठन भी किया गया है। बोर्ड ने कहा है कि यदि किसी विद्यार्थी ने उत्तरपुस्तिका में गाली या धमकी लिखी या करेंसी रखी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ीं किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्वप्निल केसरी की 3.5 करोड़ की संपत्तियां जब्त

परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज

  • सभी रेगुलर परीक्षार्थियों को अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
  • सभी परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ स्कूल का आईडी कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
  • पारदर्शी पाउच में पेंसिल, पेन, इरेजर, स्केल, राइटिंग पैड, और पानी की पारदर्शी बोतल ही ला सकते हैं।
 
परीक्षा में क्या नहीं लाया जा सकता
किसी भी छात्र को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्टवॉच, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं है। कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे प्रिंटेड या लिखी हुई पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, आदि। वॉलेट, हैंडबैग, गॉगल्स, पाउच आदि व्यक्तिगत वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।

ये भी जानें

  • जिले में कुल सीबीएसई विद्यालयों की संख्या - 166
  • बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों की संख्या - 55
  • बोर्ड में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या - 46478
  • कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या - 22932
  • कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या - 23546
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी

बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। बोर्ड की ओर से जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। -नीलम सिंह, जिला समन्वयक, सीबीएसई, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें