फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th result: पूर्वांचल के इन होनहारों ने जिले का मान बढ़ाया, लगा बधाइयों का तांता

Mon, 13 Jul 2020 09:05 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आने के बाद डालिम्स रामकटोरा में छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
 सीबीएसई की बारहवीं परीक्षा में मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने जिले का मान बढ़ाया है। सोमवार को रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यालयों से जारी रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी के  दी आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की कस्तूरी ड्रोलिया ने 99.40 प्रतिशत अंक पाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तो सनबीम स्कूल भगवानपुर की छात्रा की अनन्या डे ने 99.2 प्रतिशत अंक के साथ श्रेष्ठता सिद्ध की।
विज्ञापन


इसके अलावा सनबीम एकेडमी के छात्र अर्पण खन्ना ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। हालांकि कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण छात्र-छात्रा तो विद्यालय नहीं पहुंचे, लेकिन बेहतर प्रदर्शन करने वालों को विद्यालयों की ओर से फोन पर बधाई दी गई।


सीबीएसई की ओर से रिजल्ट जारी होने की सूचना मिलने के बाद से छात्र-छात्रा इंतजार कर रहे थे। करीब सवा बारह बजे रिजल्ट की घोषणा की गई। इसके बाद कुछ विद्यालयों में छात्र-छात्रा अभिभावकों के साथ पहुंचे तो कई जगहों पर कोरोना संक्रमण के डर से कोई गया नहीं।
विज्ञापन


इधर स्कूलों में भी शिक्षक रिजल्ट तैयार करने में लगे रहे। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर जारी विद्यालयों की रिपोर्ट के मुताबिक दी आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की कस्तूरी ड्रोलिया ने 99.40 प्रतिशत (500 में 497) अंक के साथ सफलता अर्जित की है। 
विज्ञापन

सीबीएसई ने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। (फाइल फोटो) - फोटो : IStock
मऊ में नगर स्थित सनबीम स्कूल के प्रांकुल गुप्ता ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। आजमगढ़ में न्यू कैंब्रिज स्कूल के छात्र प्रखर सिंह ने 97.2 अंकों के साथ बाजी मारी तो बलिया में देव स्थली विद्यापीठ, देवस्थली रसड़ा की प्रिया यादव 97.2 प्रतिशत के साथ अव्वल रहीं।

चंदौली में सनबीम स्कूल, पीडीडीयू नगर की आर्या वर्मा ने 98.4 प्रतिशत, जौनपुर में उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल की सुचिता श्रीवास्तव 97.4 प्रतिशत, गाजीपुर में शाहफैज स्कूल की निहारिका श्रीवास्तव ने 97.2 फीसदी अंक हासिल कर अव्वल स्थान हासिल किया।

सोनभद्र में आदित्य बिड़ला स्कूल रेणुकूट की अनुजा गुगलानी ने 99 फीसदी, मिर्जापुर में लायंस स्कूल की खुशी बरनवाल ने 98 प्रतिशत, भदोही में मदर हलीमा की आयत फातिमा ने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें