फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : दूसरी लहर में संक्रमण की चपेट में ज्यादातर युवा, न बरतें लापरवाही

Mon, 26 Apr 2021 10:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अप्रैल महीने में ही अब तक वाराणसी में हुई 119 मौत में 30 से अधिक मरीज 40 साल से कम 
कोरोना के दिखे लक्षण तो तुरंत करानी चाहिए जांच
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर में वैसे तो हर कोई  संक्रमण की जद में है लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस बार  युवाओं में इसका  ज्यादा प्रभाव देखने को मिला है। युवाओं के संक्रमित होने का ही आंकड़ा अधिक नहीं है बल्कि कोरोना से होने वाली मौत भी युवाओं की हो रही है। अप्रैल महीने में ही अब तक वाराणसी में हुई 119 मौत में 30 से अधिक मरीज 40 साल से कम है। संक्रमण की रफ्तार जिस तरह बढ़ रही है उसको देखते हुए डॉक्टरों के मुताबिक अगर शुरुआती लक्षण दिखे तो उससे तुरंत गंभीरता से लेना चाहिए और अस्पताल जाकर  जांच भी करानी चाहिए।
विज्ञापन


 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क व्यवस्था
 कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिहाज से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क कोरोना जांच की व्यवस्था है जबकि निजी अस्पतालों और निजी लैब में शासन द्वारा निर्धारित 700 से 900 रुपये में जांच कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर युवा जांच कराने और अस्पताल जाने में लापरवाही करते हैं इस वजह से ही संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और रिकवरी होने में भी परेशानी होती है।

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
यह है शुरुआती लक्षण
 कोरोना के शुरुआती लक्षणों की बात करें तो बुखार, गले में खराश और दर्द, सूखी खांसी, जुकाम और सांस फूलना, कमजोरी, थकावट, भूख की कमी, पेट दर्द, डायरिया, उल्टी, सिर दर्द और सुनाई कम देना शामिल हैं. ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति को इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराएं. जांच में अगर देरी करने से  संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना अधिक रहता है।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन में 6559 मरीज, 29 की मौत
वाराणसी में पिछले तीन दिनों में मे ही 6559नए मरीजो में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि 29 लोगों की मौत हो गई। इसमें 23 अप्रैल को 2424 मरीज, 11 मौत, 24 अप्रैल को 2168 मरीज और 10 की मौत के बाद 25 अप्रैल को 1967 नए मरीज मिले हैं जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें