Varanasi News: गांव में चोरी की दो घटनाओं से गांव वालों में रोष व्याप्त है। गांव वालों ने इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
वाराणसी के चिरईगांव विकास खंड के ग्राम पंचायत बीकापुर में बीती रात चोरों ने दो घरों से लाखों का माल पार कर दिया। बीकापुर निवासी शरद तिवारी रात में परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे। देर रात्रि में किसी समय चोरों ने पीछे से छत पर चढ़कर आंगन में आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद एक कमरे सो रहे शरद तिवारी के दरवाजे की कुण्डी लगा दी। अन्य कमरों को खंगाल डाला। पीड़ित के अनुसार तीन अंगूठी, सोने की एक सिकड़ी, एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी बिछिया पर हाथ साफ कर दिया। परिवार को इसका पता सुबह उठने पर हुआ।
विज्ञापन
जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो फोन कर अन्य लोगों को सूचना दी। गांव के लोगों ने कुण्डी खोली। तब पता चला कि घर से सामान गायब हैं। शरद तिवारी ने चोरी होने की लिखित शिकायत चौबेपुर थाने में दी है।
वहीं, गांव के ही संतोष दूबे के घर में भी पीछे से छत पर चढ़कर चार हजार रुपये चुरा लिए। संतोष दूबे ने भी चोरी होने की सूचना चौबेपुर में दी है। इस बाबत हल्का इन्चार्ज कमल का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।