फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवदित बयान को लेकर राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरक्षण की मांग को लेकर हालही में हुए थे बर्खास्त 

Tue, 27 Aug 2019 08:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ भाजपा के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया है कि राजभर के खिलाफ कोपागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर मऊ जनपद में घोसी विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा गांव में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

प्रदेश की मौजूदा सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रह चुके राजभर ने कथित तौर सम्मेलन में कहा था कि जब मैं भाजपा के नेताओं को देखता हूं तो मेरा खून खौल उठता है और मेरा मन करता है कि उनका सिर कलम कर दूं। जिस तरह से महाराजा सुहेलदेव दुश्मनों का सिर कलम करते थे। 
विज्ञापन


इस बीच बलिया में सुभासपा ने दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार राजभर की आवाज दबाना चाहती है।

उन्होंने इस कार्रवाई को भाजपा सरकार की हताशा का परिणाम बताया है और कहा है कि सुभासपा इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्षी दल के नेताओं का दमन कर रही है।

सुभासपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था। उसने चार सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्हें योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। लेकिन आरक्षण लागू करने की उग्र मांग करने और मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली की खुली आलोचना करने पर उन्हें हाल में मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें