फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच मामलाः हॉकी कोच के खिलाफ केस दर्ज, आजीवन प्रतिबंध की सिफारिश

Thu, 03 May 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा के हॉकी कोच वीरेंद्र प्रताप सिंह पाल की वायरल ऑडियो क्लिप पर जिला खेल विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन


कोच पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की सिफारिश के साथ ही सिगरा थाने में छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने इस मामले में खेल विभाग को सख्त कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। कोच का इस्तीफा भी बुधवार को खेल मंत्रालय से स्वीकृत हो गया है।

सोशल मीडिया पर रविवार की रात हॉकी कोच वीरेंद्र प्रताप सिंह पाल और प्रशिक्षु खिलाड़ी की ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। 16 मिनट की ऑडियो क्लिप में कोच द्वारा कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


वायरल हुई ऑडियो क्लिप में हॉकी कोच प्रशिक्षु खिलाड़ी से सेक्सुअल फेवर की मांग करता है। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद खेल महकमे में हड़कंप मच गया था। हालांकि हॉकी कोच ने सप्ताह भर पूर्व ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस मामले में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्याम सुंदर मिश्र का कहना है कि कोच पर वैधानिक कार्रवाई के तहत सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इसके अलावा उस पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के लिए खेल विभाग के सचिव को पत्र लिखा गया है। उसके इस्तीफे की स्वीकृति भी खेल विभाग से आ गई है।

उधर, इंस्पेक्टर सिगरा सतीश सिंह ने बताया कि आरएसओ श्याम सुंदर मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। विवेचना शुरू करा दी गई है जल्द ही आरोपी वीरेंद्र प्रताप सिंह पाल को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें