फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का मामला: 90 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली, दो आरोपी गिरफ्तार; बाल अपचारी भी पकड़ा गया

Fri, 21 Jun 2024 04:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: युवक की हत्या मामले में बाल अपचारी को रामनगर के बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने बताया कि 90 सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को पकड़ा गया। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के नटराज सिनेमा स्थित देसी शराब ठेके के पास अनिल कुमार की सिर कूंचकर हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। स्कूटी सवार बाल अपचारी भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


एसीपी चेतगंज नीतू ने बताया कि आरोपियों की पहचान राहुल कुमार निवासी माधोपुर और आशापुर के लेढूपुर निवासी कन्हैया उर्फ शिवम गौड़ के रूप में हुई है। एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया है। सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने लहरतारा से आरोपियों को गिरफ्तार किया। अनिल के भाई सुनील ने पांच आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

पूछताछ में कन्हैया और राहुल ने बताया कि 18 जून को रात 11 बजे दोस्त विशाल बिंद, रोहित और बाल अपचारी माधोपुर में शराब का सेवन करने के बाद गोदौलिया घूमने निकले। बाइक पर उसके साथ राहुल और विशाल थे। रोहित व बाल अपचारी स्कूटी पर सवार होकर सिगरा पेट्रोल पंप होते हुए रथयात्रा चौराहा की तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन


इस बीच रोहित व बाल अपचारी के कहने पर बाइक स्वास्तिक सिटी सेंटर के सामने दूसरी तरफ मोड़ दी। दो व्यक्ति नशे की हालत में लेटे हुए थे। उसमें से एक व्यक्ति के साथ रोहित व बाल अपचारी की बहस और मारपीट शुरू हो गई। 

कन्हैया ने बताया कि राहुल, विशाल के साथ रोहित व बाल अपचारी को बचाने लगा। इसके बाद अनिल अचेत हो गया। फिर सभी घर भाग गए। रात दो बजे राहुल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि पुलिस और लोगों की काफी भीड़ जमा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें