फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: छात्रा के कपड़े उतार वीडियो बनाने के मामले में विरोध जारी, अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे गेट

Thu, 02 Nov 2023 04:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी बीएचयू में छेड़छाड़ का मामला गरमाता जा रहा है। गुरुवार को सैंकड़ों की संख्या में छात्र राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT-BHU कैंपस में लगातार छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी आधी रात के बाद एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना हुई। छेड़छाड़ का मामला गरमाता जा रहा है। बताया जा रहा है कि आईआईटी बीएचयू कैंपस में दोस्त के साथ घूम रही छात्रा के कपड़े उतारे और वीडियो भी बनाया गया।  घटना के बाद से बीएचयू स्टूडेंट्स में काफी रोष व्याप्त है। हजारों के संख्या में छात्रों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए कैंपस में प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है। छात्रों ने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। 

विज्ञापन

गुरुवार को हजारों छात्र राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 
छात्रों के धरना प्रदर्शन से पुलिस भी हरकत में आ गई है। बीएचयू आईआईटी में हुए छेड़छाड़ हादसे के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। जारी निर्देश में लिखा गया है कि परिसर के सारे गेट रात दस बजे से सुबह पांच तक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने डायरेक्टर हाय-हाय के नारे लगाए और कैंपस बंद करने की मांग भी की। छात्रों ने कहा- कैंपस में बाहरी तत्वों का प्रवेश पर भी रोक लगाई जाए। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें