फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजमगढ़ में धर्मांतरण का मामला, लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के मामले में तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Dec 2020 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आया है। लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले तीन लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीह कैथौली गांव में रविवार की सुबह एक ईसाई परिवार अपने घर पर साथियों के साथ प्रार्थना कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही अशोक यादव ने पुलिस को फोन कर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना दे दी।


इस पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों बालचंद जायसवाल पुत्र राम आधार निवासी रामपुर थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर, गोपाल प्रजापति पुत्र अशोक निवासी वाराणसी और नीरज कुमार पुत्र मंधारी निवासी तिवरिया थाना कोतवाली फूलपुर को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

विज्ञापन

जानकारी होने पर सीओ जितेंद्र कुमार भी थाने पर पहुंच गए और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फरवरी में भी धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया
इसी साल 24 फरवरी को भी इसी गांव में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। बड़े पैमाने पर लोगों का धर्म परिवर्तन के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा की गई थी। ऐन वक्त पर घटना की सूचना मिलने पर दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस देख अन्य लोग फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों लोगों में एक दीदारगंज थाने के डिहकैथौली गांव निवासी और दूसरा जौनपुर जिले का था। गांव वालों के अनुसार, जौनपुर का रहने वाला व्यक्ति डिहकैथौली गांव निवासी व्यक्ति के साथ अक्सर क्षेत्र में घूमते हुए दिखता था। यह लोग आमजन को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का काम करते थे। 24 फरवरी को भी डिहकैथौली गांव निवासी व्यक्ति के घर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। अभी कार्यक्रम शुरू भी नहीं हो पाया था कि इसकी जानकारी गांव और क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ-साथ भाजपा और संघ के पदाधिकारियों को हो गई और लोग पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख मौके पर जुटे ज्यादातर लोग हट गए। पुलिस दो प्रमुख लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें