संपत्तियों को हड़पने की फिराक में है संध्या दूबे
ओझा विरल का आरोप है कि अब संध्या दूबे उनके पिता की ट्रस्ट की संपत्तियों को हड़पने के प्रयास में हैं। इसके लिए संध्या दूबे ने धोखाधड़ी करके माधोपुरा, सिगरा के हरिशंकर दूबे, कोल्हुआ विनायका के अमित कुमार मिश्र, भरथरा के विनोद कुमार पांडेय, नारायण नगर कॉलोनी, छित्तूपुर के प्रेमराज खमिजा और सिद्धगिरीबाग के संजय तिवारी के अलावा जयप्रकाश तिवारी के साथ मिल कर फर्जी तरीके से ट्रस्ट के संबंध में अपने पक्ष में लिखा-पढ़ी करा ली। संध्या दूबे सहित सातों लोग मिलकर उनके पिता के ट्रस्ट की संपत्ति को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं।
पिता की पुण्यतिथि पर आए तो मिली धमकी
ओझा विरल ने बताया कि वह अपने भाई रित्विक के साथ अपने पिता की पुण्यतिथि पर 29 नवंबर 2024 को वाराणसी आए। इस पर संध्या दूबे और उनके साथियों ने कहा कि यहां तुम्हारा क्या है? यहां से भाग जाओ नहीं तो तुम लोगों को जान से मार दिया जाएगा। तुम्हारा बाप भी बहुत बड़ा राजनेता बनता था। उसको हम लोगों ने बैकुंठ पहुंचा दिया। किसी को कानों-कान खबर भी नहीं मिली कि हम लोगों ने मिलकर उसको मार डाला।