फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड विवाद : UP यूपी कॉलेज में बाहरी लोगों की No Entry, सीपी ने सख्ती बरतने के दिए निर्देश; निगरानी बढ़ी

Wed, 04 Dec 2024 11:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी के यूपी काॅलेज में बीते शुक्रवार से ही माहाैल खराब हो गया है। यहां छात्रों ने कैंपस में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसे लेकर पुलिस और प्रबंधन के लोगों ने बातचीत की। वहीं, कॉलेज की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
यूपी काॅलेज के बाहर सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि यूपी कॉलेज प्रशासन ने परिसर का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की है। अनुरोध किया है कि शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों। अब पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि कॉलेज परिसर में वहां के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के अलावा कोई बाहरी प्रवेश न करने पाए। कॉलेज की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

विज्ञापन




इससे पहले विवाद के दौरान यूपी कॉलेज से तितर-बितर किए गए कुछ छात्र नाराजगी में शिवपुर थाने का घेराव करने जा रहे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। छात्र वापस यूपी कॉलेज के गेट पर आ गए और नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


पुलिस ने छात्रों को चेताया कि अपने पठन-पाठन पर ध्यान दें और कार्रवाई के लिए बाध्य न करें। तब जाकर माहौल पूरी तरह से शांत हुआ। इस बीच दोपहर में कुछ लोग कॉलेज परिसर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें परीक्षा का हवाला देकर अन्य मस्जिद में जाने के लिए कहा।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने की विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा, तब वायरल हुआ विवादित पत्र
यूपी कॉलेज के 115वें स्थापना दिवस समारोह में गत 25 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे। उन्होंने घोषणा की थी कि ऐतिहासिक महत्ता वाले यूपी कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वर्ष 2018 का एक पुराना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पत्र के अनुसार वक्फ बोर्ड ने यूपी कॉलेज प्रशासन को नोटिस दिया है। नोटिस में कहा है कि वसीम अहमद के अनुसार यूपी कॉलेज की जमीन वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। यूपी कॉलेज ने वक्फ की संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। यूपी कॉलेज प्रशासन द्वारा जवाब न देने पर जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति के तौर पर कब्जा कर लिया जाएगा।

अचानक गरमाया माहौल
यूपी कॉलेज परिसर का माहौल अचानक गरमाया है। इसे लेकर शहर के प्रबुद्ध लोग यह आशंका जता रहे हैं कि कहीं जान-बूझकर माहौल खराब करने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन

यूपी काॅलेज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अफवाहों पर न दें ध्यान, 3.5 साल पहले नोटिस हो चुका है निरस्त : यासीन
ज्ञानवापी की देखरेख करने वाली समिति अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने मंगलवार स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यूपी कॉलेज प्रशासन को जारी नोटिस वर्ष 2021 में ही निरस्त किया जा चुका है। इसलिए कोई भी किसी भी के उकसावे में न आए और अफवाहों पर ध्यान न देकर शांतिपूर्ण तरीके से रहें। 



इस संबंध में उन्होंने यूपी कॉलेज स्थित मस्जिद के संबंध में यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड से पत्राचार कर वास्तविक स्थिति की जानकारी मांगी। वक्फ बोर्ड के विधि अधिकारी अब्दुल मोबीन खां द्वारा उन्हें लिखित में बताया गया कि छह दिसंबर 2018 को तत्कालीन सहायक सचिव आले अतीक ने नोटिस जारी किया था। मगर, 18 जनवरी 2021 को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के आदेश पर नोटिस निरस्त कर दिया गया था। उस नोटिस के संबंध में काेई भी कार्यवाही अब प्रचलन में नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें