फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी सेंट्रल जेल में बंद घोसी सांसद अतुल राय सहित दो के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा, आईटी एक्ट के तहत  हुई शिकायत

Sat, 05 Dec 2020 10:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद घोसी के बसपा सांसद अतुल राय और उनके करीबी सुधीर सिंह के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी वाराणसी के निर्देश पर अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराने वाली बलिया के नरही क्षेत्र के एक गांव की युवती की तहरीर के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


युवती के अनुसार, वह वर्ष 2019 में सांसद अतुल राय के खिलाफ लंका थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराई थी। तभी से अतुल राय और मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के गिरोह के लोग उसका और उसके परिजनों का जीना दूभर कर दिए हैं।

युवती ने पुलिस को बताया कि उसके बारे में ब्लैकमेलर और मुकदमा दर्ज करा कर पैसे ऐंठने वाली जैसी मनगढ़ंत बातें सोशल मीडिया में अतुल राय का करीबी सुधीर सिंह व उससे जुड़े लोग लगातार कर रहे हैं। सुधीर सिंह ने फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर उसके दुष्कर्म के मुकदमे के गवाह सत्यम प्रकाश राय के बारे में भी वीडियो जारी कर काफी दुष्प्रचार किया है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

यह सब सुधीर सिंह घोसी सांसद अतुल राय के इशारे पर कर रहा है। इन भ्रामक बातों और दुष्प्रचार को सुन कर उसकी मां और छोटे भाई की तबीयत खराब रहने लगी है। अतुल राय की शह पर सुधीर सिंह द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार से ऐसा लगता है कि वह और उसके परिवार के लोग जी नहीं पाएंगे।

पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह और उसके परिजन अपने सम्मान की रक्षा के लिए आत्महत्या कर लेंगे। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर क्राइम ब्रांच की मदद से प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें