फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में माफिया डॉन सुभाष ठाकुर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा, बीएचयू अस्पताल में चल रहा इलाज

Thu, 04 Mar 2021 07:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सुभाष ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आतंकी दाऊद इब्राहिम का गुरु खुद को कहने वाले और फिर उसी से अपनी जान को खतरा बताने वाले माफिया डॉन सुभाष ठाकुर सहित तीन लोगों के खिलाफ वाराणसी के चेतगंज थाने में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। बीएचयू अस्पताल में भर्ती आजीवन कारावास की सजा काट रहे सुभाष ठाकुर समेत तीन लोगों पर धमकाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सारनाथ थाना अंतर्गत लेढूपुर के मूल निवासी और जगतगंज में रहने वाले धीरज तिवारी के अनुसार वह एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं और पूर्व में बसपा के जिला कोषाध्यक्ष रहे हैं। इसके साथ ही वह प्रापर्टी डीलर नीतू त्रिपाठी और रवींद्र मौर्या के खिलाफ दर्ज मुकदमों की पैरवी अदालत में करते हैं।

धीरज ने बताया कि सुबह आठ बजे के लगभग वह घर से निकल कर संस्कृत विश्वविद्यालय की तरफ टहलने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो लोगों ने रोंका और कहा कि आपसे कोई बात करना चाहता है। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके कान से मोबाइल सटा दिया।
विज्ञापन


मोबाइल कान से सटाते ही दूसरी तरफ से आवाज आई कि सुभाष ठाकुर बोल रहा हूं...। दो बार मैसेज भिजवाने के बाद भी रवींद्र और नीतू के मुकदमों की पैरवी क्यों कर रहे हो...? यह आखिरी चेतावनी है और इसके बाद बात न मानने पर तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी...। धीरज ने बताया कि इसके बाद सुभाष ठाकुर ने उन्हें जमकर गाली दी और फिर दोनों युवक बाइक स्टार्ट कर निकल गए।

संभवतः दोनों युवक असलहे से लैस थे। इस घटना से घबरा कर वह भाग कर घर आए और फिर किसी तरह से हिम्मत जुटाकर चेतगंज थाने जाकर तहरीर दिए। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी नीतू और रवींद्र की पैरवी को लेकर सुभाष ठाकुर ने उन्हें धमकाया था। उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी चेतगंज ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाष ठाकुर और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें