फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दरोगा पर हमला करने वाले विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Nov 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विदेशी नागरिक होल्गर इरीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर में दरोगा पर हमला करने वाले जर्मनी के नागरिक होल्गर इरीक के ‌खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विदेशी पर यह मामला सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर रेलवे इंजीनियर के साथ मारपीट करने को लेकर दर्ज किया गया है। हांलाकि रेलवे इंजीनियर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह उच्चाधिकारियों एवं एलआईयू के पूछताछ के बाद दोनों को सोनभद्र भेज दिया गया। बताया गया कि सोनभद्र की घटना होने के चलते दोनों को वहां भेजा गया है।

वहां के एसपी के निर्देशन में खुफिया विभाग के अधिकारी विदेशी नागरिक से पूछताछ करने के बाद उसको जर्मनी भेजने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। होल्गर इरीक से रविवार को जीआरपी सीओ मोनिका चड्ढा ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर पूछताछ की। होल्गर वर्ष 2016 के दौरान भारत आया था।
विज्ञापन


इसी दौरान पांच जुलाई 2015 को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक व्यक्ति से उसकी मारपीट हो गई थी। घटना के बाद कुल्लू थाने की पुलिस ने इसके विरुद्घ आईपीसी की धारा 324 के आरोप में मुकदमा दर्ज कर इसे गिरफ्तार हुए हिमाचल प्रदेश के सीजीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया था।

कोर्ट ने इसका पासपोर्ट व वीजा जब्त करते हुए इसे जमानत दे दी थी। तभी से यह भारत में घूम रहा है। जनवरी 2017 में होल्गर के वीजा की अवधि समाप्त हो गई। पुलिस अधिकारियों की माने तो कोर्ट द्वारा वीजा पासपोर्ट जब्त करने के कारण वह अपने देश नहीं जा सका और यहीं पर रुका रहा।

रविवार को सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर रेलवे इंजीनियर अमन कुमार से मारपीट की। इसके बाद मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन पहुंचते ही विदेशी नागरिक भागने की कोशिश की। जिसे पकड़ने पर विदेशी नागरिक ने चौकी इंचार्ज को घायल कर दिया था।

दोनों द्वारा तहरीर देने पर अमन कुमार के विरुद्घ 323 की धारा तथा होल्गर के विरुद्घ 323 व 504 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस की माने तो सोनभद्र एसपी द्वारा इसकी जांच कराकर उसे जर्मनी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय व जर्मन दूतावास को कराया गया अवगत

रेलवे पुलिस
इलाहाबाद के जीआरपी पुलिस अधीक्षक प्रतीप कुमार मिश्रा ने बताया कि  सोनभद्र रेलवे स्टेशन रेलवे के सेक्सन इंजीनियर अमन कुमार एवं जर्मनी निवासी होल्गर के बीच शनिवार को मारपीट हुआ था।

दोनों द्वारा एक दूसरे के विरुद्घ तहरीर देने पर दोनों के विरुद्घ मारपीट व गाली गलौज का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामला सोनभद्र का होने के कारण विदेशी नागरिक को सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के हवाले कर दिया गया है।

जर्मनी के नागरिक द्वारा रेलवे के एक कर्मचारी से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आने पर जिले की खुफिया विभाग ने शनिवार की देर रात को ही भारतीय एवं जर्मनी दूतावास के अधिकारियों को मामले से अवगत दिया। जिसकी पूरी जानकारी लेने के बाद उसे जर्मनी पहुंचाने को कहा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें