फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसी सांसद पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने वाली युवती और युवक पर केस, आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तहरीर पर लखनऊ में केस दर्ज

Fri, 18 Dec 2020 12:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती और एक युवक के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाना में धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तहरीर पर की गई है।

विज्ञापन


आईपीएस अमिताभ ठाकुर के अनुसार, छह नवंबर 2020 की रात लगभग 09:18 बजे घोसी सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने उन्हें फोन किया था। सात नवंबर 2020 को 11:42 बजे युवती के सहयोगी सत्यम राय ने उन्हें फोन किया। दोनों ने फोन कर उन्हें धमकी दी। इसके साथ ही अतुल राय से पैसे लेकर और उनका एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया।

इसके बाद दोनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से पुन: अतुल राय से पैसे लेने और उनका एजेंट बनकर काम करने के मनगढ़ंत आरोप लगाए। साथ ही उनकी पुत्री के संबंध में भी आपत्तिजनक बातें कहीं। आईपीएस के अनुसार, दोनों उनके गोमतीनगर स्थित आवास पर भी आए और जबरदस्ती फेसबुक लाइव कर विडियो रिकॉर्डिंग  शुरू कर दिए।
विज्ञापन


अमिताभ की पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर से बातचीत के समय बिना उनकी मर्जी के रिकॉर्डिंग  की गई और काफी आपत्तिजनक बातें कहीं गईं। जब उन्होंने एफआईआर के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो पहले गोमतीनगर थाने की पुलिस ने यह कहते हुए मना कर दिया कि इस मामले में वाराणसी के लंका थाने में मुकदमा दर्ज है। इस पर अमिताभ ने आपत्ति करते हुए बताया कि लंका थाना में दर्ज मुकदमा और उनके साथ घटी घटना पूरी तरह अलग-अलग है। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने 15 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें