फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: देसी शराब की दुकान पर तोड़फोड़ मामले में दो प्रधान समेत 70 अज्ञात पर मुकदमा

Thu, 23 Sep 2021 11:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के मटूका गांव में देसी शराब की दुकान खुलने का बुधवार शाम विरोध और दुकान में तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 70 अज्ञात के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया। वहीं मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों ने प्रधान संघ के अध्यक्ष की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं और पुरुषों को समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


मटुका गांव में देसी शराब की नई दुकान खुलने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार देसी शराब की नई दुकान जहां खोली गई है वहीं पास में विद्यालय, मंदिर और पंचायत भवन है। ठेका खुलने से शराबी इकट्ठा होंगे और महिलाओं, युवतियों का निकलना मुश्किल हो जाएगा। गांव से निकलने का यही एक मुख्य मार्ग है।

वहीं ठेका अनुज्ञापी दिनेश दुबे का आरोप है कि बेवजह कुछ लोग माहौल खराब कर रहे हैं। ग्राम प्रधान सहित अन्य 70 अज्ञात महिला व पुरुषों ने एकजुट होकर दुकान पर धोवा बोला और मारपीट, लूटपाट के बाद दुकान में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज्ञापी की तहरीर पर पुलिस ने मटुका ग्राम प्रधान ओम प्रकाश वर्मा और प्रधान राम डीह आजाद पटेल सहित 70 अज्ञात ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया तो सूचना मिलते ही भारी संख्या में महिलाएं थाने पहुंच विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

दो ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने की सूचना पाकर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सहित अन्य कई पदाधिकारी थाने पहुंचे और मुकदमा वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के बीच आबकारी निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह पहुंचे और आबकारी नियमों का हवाला देते हुए दुकान को जायज ठहराया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें