Varanasi News: रंगदारी नहीं देने पर दुष्कर्म और अन्य आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी। अधिवक्ता के मुताबिक यह गिरोह इसके पहले भी कई लोगों से वसूली कर चुका है। कैथी निवासी एक अधिवक्ता ने कोर्ट में गुहार लगाई।
पूर्वांचल के अपराधियों का नाम लेकर और धमका कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए कैथी निवासी एक अधिवक्ता ने कोर्ट में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर कैंट थाने की पुलिस ने 11 लोगों पर रंगदारी मांगने और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता कौशिक कुमार पांडेय के अनुसार, कोरोना काल में रीना तिवारी उनके यहां नौकरी मांगने आई थी। उसे उन्होंने मुंशी के तौर पर रख लिया। बाद में पता चला कि उसका चाल-चलन ठीक नहीं है, इसलिए उसे हटा दिया। इस बीच, वह दिल्ली से जेल भी गई, जिसे छुड़वाया गया। इसके बाद वह गिरोह के साथ मिलकर तरह-तरह के अपराध में लिप्त रही। फिर उसने अपने गिरोह के लोगों को उनके चैंबर में भेजकर धमकी भरा पत्र भिजवाया।
अपराधियों का नाम लेकर उसने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर दुष्कर्म और अन्य आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी। अधिवक्ता के मुताबिक यह गिरोह इसके पहले भी कई लोगों से वसूली कर चुका है। शिवपुर क्षेत्र के भगतपुर की रीना तिवारी उर्फ काजल का एक गैंग है।
विज्ञापन
गैंग में कश्मीरीगंज खोजवां निवासी दुर्गाशंकर पांडेय उर्फ गुरुजी, हाथी बाजार निवासी बृजेश सिंह उर्फ पप्पू हाथी, बृजेश सिंह उर्फ पप्पू का पुत्र, अशोक सिंह गुप्ता, दुर्गाकुंड के कबीरनगर की नमिता रुंगटा, महमूरगंज के निराला नगर की नताशा लालवानी उर्फ वर्षा मेघानी व उसकी बहन नंदिनी मेघानी, अविनाश सिंह, पूजा सिंह के गंगा मिश्र उर्फ बिहारी पंडित भी शामिल है। सभी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कैंट थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।