फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा: वाराणसी में बस और ट्रक में आग लगी, सो रहे 70 यात्री किए गए रेस्क्यू, सभी लोग सुरक्षित

Fri, 05 Apr 2024 08:21 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

इलाके के महेशपुर के पास चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगी देख समीप ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने ओवरटेक कर उसे रुकवाया। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला।
विज्ञापन
यात्री बस और ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना के महेशपुर इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं ने शुक्रवार की भोर एक यात्री बस और एक ट्रक में आग लग गई। संयोग अच्छा था कि बस में सवार 70 यात्रियों को मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, ट्रक में लदे हुए लगभग 15 लाख रुपये अंडे नष्ट हो गए। दोनों ही वाहनों में आग लगने की वजह प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

विज्ञापन


झारखंड के दुमका से बस 70 दर्शनार्थी लेकर अयोध्या होते हुए वाराणसी आ रही थी। भोर में लगभग तीन बजे महेशपुर के पास चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगी देख समीप ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने ओवरटेक कर उसे रुकवाया। इसके बाद बस में सो रहे सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। इस दौरान महेशपुर में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद आवागमन शुरू कराया गया। इसके थोड़ी देर बाद महेशपुर इलाके में ही एक ट्रक में आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक उसमें लदे अंडे नष्ट हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें