कैरम : फेडरेशन कप में लोहा मनवाएंगी काशी की आठ बेटियां
विज्ञापन
26 से 29 मार्च तक होगी प्रतियोगिता, दो पुरुष खिलाड़ियों का भी चयन
संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। आगामी 26 से 29 मार्च तक होने वाले फेडरेशन कैरम कप के लिए 16 सदस्यीय यूपी की टीम में जिले की आठ बेटियों का चयन होगा। 27वां ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट बड़ालालपुर स्थित जीवनदीप पब्लिक स्कूल में होगा।
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि वाराणसी की कामना गुप्ता, रितंभरा, हरियाली सिंह, दीपाली यादव, अंजलि गुप्ता, रेणुकाराय, सुमन गिनोडिया, रिषिता केशरी चयनित हुई हैं। मेजबान होने के नाते उत्तर प्रदेश को अन्य सभी प्रदेशों के मुकाबले दोगुना खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है। वहीं, काशी के 2 पुरुष खिलाड़ी भी चयनित हुए हैं।