फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shameful: बीएचयू कैंपस में पूर्व छात्रा संग कार सवार युवकों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट

Thu, 02 Jun 2022 10:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू परिसर में कृषि विज्ञान संस्थान के पास से एक पूर्व छात्रा अपने दोस्त के साथ वापस आ रही थी। इसी बीच कार सवार कुछ युवक उसका पीछा करने लगे। जब उसका विरोध करने गई तो युवकों ने उसके साथ मारपीट और छेड़खानी  की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में बुधवार की रात एक पूर्व छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना हो गई। छात्रा और उसके साथ मौजूद उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो छेड़खानी करने वालों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। घटना में छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना कृषि विज्ञान संस्थान के पास की है। 

विज्ञापन


बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बीएचयू परिसर में कृषि विज्ञान संस्थान के पास से एक पूर्व छात्रा अपने दोस्त के साथ वापस आ रही थी। इसी बीच कार सवार कुछ युवक उसका पीछा करने लगे। पूर्व छात्रा चीफ प्रॉक्टर पहुंची और चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से लंका थाना प्रभारी को तहरीर भी दी है।

अपने तहरीर में बताया है कि अपने दोस्त के साथ 9 से 9:30 बजे के करीब कृषि विज्ञान संस्थान से आते समय कार सवार कुछ लोग पीछा करने लगे। आईआईटी बीएचयू निदेशक कार्यालय के सामने बने सुरक्षाकर्मियों के पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी से इसकी शिकायत भी की।

विज्ञापन

पूर्व छात्रा ने तहरीर में यह भी बताया है कि सुरक्षाकर्मी से शिकायत करने के बाद युवकों ने पीछा किया और इसका विरोध करने पर दोस्त के साथ मारपीट की। जब उसका विरोध करने गई तो युवकों ने उसके साथ मारपीट और छेड़खानी भी की। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

बीएचयू चीफ प्रॉक्टर  प्रो. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि पूर्व छात्रा ने जो तहरीर दी है, उसे नियमानुसार लंका थाना प्रभारी को भिजवा दिया गया है। परिसर में बाहर से आने वालों पर विशेष  नजर रखी जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें