फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन के पास कार चालक को मारपीट कर रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट रोडवेज परिसर के आसपास संचालित अवैध वाहन स्टैंड संचालकों ने एक कार चालक की शनिवार सुबह पिटाई कर दी। आरोप है कि दबंग स्टैंड संचालकों ने जेब से एक हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित की तहरीर पर सिगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिगरा थाना अंतर्गत रोडवेज और कैंट स्टेशन के सामने से अवैध तरीके से संचालित होने वाली गाड़ियां टोकन पर चलती हैं। यहां सुबह प्रयागराज के हंडिया निवासी विजय कुमार भारतीय लखनऊ से पेपर का बंडल लेकर पहुंचे तो वाहन स्टैंड पर संचालक के शह पर चार युवकों ने उसे घेर लिया।
कार चालक विजय कुमार का आरोप था कि कार में कोई यात्री भी नहीं बैठाया, तब पर भी युवकों ने बुरी तरह मारा पीटा। इस दौरान जेब में रखा एक हजार रुपये भी छीन लिए। इसके बाद पीड़ित ने रोडवेज पुलिस चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी। घटनास्थल पर पहुंचकर सिगरा थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार युवकों को चिन्हित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें