बरेका में बने केप गेज डीजल इंजन का जिंबाब्वे में लोकार्पण
- फोटो : @blwvaranasi
बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा निर्मित कर निर्यात किए गए केप गेज डीजल इंजन का शुक्रवार को जिंबाब्वे के राष्ट्रपति ने मोजांबिक में हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया। बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है।
वर्तमान में इन 3000 उच्च अश्वशक्ति के लोकोमोटिवों को वर्तमान में कोयला खदानों से कोयला ढोने के लिए 43 वैगनों के माध्यम से 3561 टन कोयले को बीरा बंदरगाह तक ले जाने के लिए संचालन किया जा रहा है। केप गेज लोकोमोटिव को विशेष तौर पर मोजाम्बिक को निर्यात करने के लिए बनाया गया था।