फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Traffic Plan: कैंट से इंग्लिशिया लाइन तक सड़क की बाईं लेन 5 से 7 फीट होगी चौड़ी, ध्वस्त होगा अतिक्रमण

Wed, 04 Sep 2024 10:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में जाम की समस्या से निजात के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। इसके तहत कैंट रोडवेज से इंग्लिशिया लाइन तिराहा तक सड़क की बाईं लेन पांच से सात फीट चौड़ी होगी। इसके लिए सड़क किनारे अतिक्रमण ध्वस्त होगा।
विज्ञापन
इंग्लिशिया लाइन से कैंट स्टेशन मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने रोडवेज से इंग्लिशिया लाइन तिराहा तक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने नया एक्शन प्लान बनाया है। इसके तहत कैंट रोडवेज से इंग्लिशिया लाइन तिराहा तक सड़क की बाईं लेन पांच से सात फीट तक चौड़ी की जाएगी। इस सड़क से रोजाना करीब एक लाख वाहन गुजरते हैं। जल्द ही पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की टीम अतिक्रमण ध्वस्त करेगी। साथ ही प्रगति रिपोर्ट एक सप्ताह में पुलिस आयुक्त को देगी।

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन के सामने रोडवेज से इंग्लिशिया लाइन तिराहा तक रोजाना भीषण जाम लगता है। इसकी अहम सड़क के दोनों तरफ बेतरतीब तरीके से ऑटो और ई-रिक्शा के खड़े होते हैं। बाईं लेन पर दुकान और होटल संचालकों का अतिक्रमण है।

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन के अफसरों की टीम के साथ सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है। सड़क की बाईं और संकरी लेन से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया है, फिर सड़क चौड़ी की जाएगी। इसके बाद चारपहिया, तीनपहिया और दोपहिया वाहनों की अलग-अलग लेन निर्धारित की जाएगी। साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। बैरियर की मदद से व्यवस्था बनाई जाएगी।

विज्ञापन

इंग्लिशिया लाइन तिराहा से लहरतारा तक हटेगा अतिक्रमण

इंग्लिशिया लाइन तिराहा से लहरतारा तक भी अभियान चला कर सड़क की दोनों लेन से अतिक्रमण हटाया जाएगा। जो भी अवैध निर्माण होगा, उसे ढहा दिया जाएगा। बेतरतीब खड़े होने वाले डग्गामार वाहनों को स्थायी रूप से हटाया जाएगा। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी रोकी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और सिगरा थाने की पुलिस अभियान चलगाएगी। सड़क, उसकी पटरी पर गुमटी या अस्थायी दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी।

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाना और सड़क खाली कराना रूटीन का हिस्सा

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने और सड़क को आवागमन योग्य बनाने के लिए अभियान की जरूरत नहीं है। यह पुलिस के रूटीन के कामकाज का हिस्सा है। अब कमिश्नरेट के अफसर रोजाना शहर के अलग-अलग इलाकों में थानों की फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवाएंगे और सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहन के चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। यह अभ्यास तब तक जारी रहेगा, जब तक कि थानों की फोर्स को अपनी रूटीन में इस काम की आदत न पड़ जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें