फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कैंट इंस्पेक्टर से खफा हुए एसीपी, पुलिसकर्मियों को छुट्टी न देने पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब

Sun, 26 Sep 2021 12:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को अवकाश नहीं देने मामले में वाराणसी के कैंट इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय पर कैंट एसीपी रत्नेश्वर सिंह ने नाराजगी जताई है। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर कैंट एसीपी ने इंस्पेक्टर को पत्र लिखकर अवकाश देने और नहीं देने संबंधी मामले का कारण पूछा है।

विज्ञापन


साथ ही यह निर्देश दिया है कि अगली बार से यदि कोई कर्मचारी छुट्टी की मांग या अन्य कारणों से आता है तो उसके प्रार्थना पत्र को स्वीकार करें, या फिर उसे उच्चाधिकारियों को भेजें, न भेज पाने की स्थिति का कारण भी स्पष्ट करें। वहीं इस तरह का पत्र आने के बाद पुलिस महकमे में काफी चर्चाएं रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें