फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेह के घेरे में अभ्यर्थी, पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस लाइन में चल रही उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में प्रमाणपत्रों के सत्यापन में गड़बड़ी के आरोप में बिहार के अरवल जिले के जयपुर निवासी आरोपी को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देर रात तक कैंट थाना परिसर में उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र व बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ से सूचना मिली थी कि अभ्यर्थी ने परीक्षा के दौरान गड़बड़ी की थी। सोमवार को उसके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के दौरान पूछताछ शुरू की तो वह भौचक्का रह गया। पूछताछ में पता चला कि परीक्षा के समय कम समय में सारे प्रश्नों को हल करने पर वह संदेह के घेरे में आया। उसके प्रमाण पत्रों के सत्यापन वाराणसी के परीक्षा सेंटर पर होना था। सोमवार को सत्यापन के दौरान कानपुर पुलिस की सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें