फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: मिर्जापुर में अनुचित साधन के प्रयोग में एक परीक्षार्थी पकड़ाया, रेस्टिकेट

Tue, 27 Feb 2024 02:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर

सार

UP Board Exam: मिर्जापुर में आयोजित यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा के दौरान गणित का पेपर दे रहे परीक्षार्थी को पकड़ लिया गया। जिले में सुबह की पाली में 27014 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 24941 शामिल हुए और 2017 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलतीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की मंगलवार को हुई गणित की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। उसको रेस्टिकेट कर दिया गया। 
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को सुबह की पाली में हाई स्कूल की गणित की परीक्षा थी। इसके लिए पहले से ही सतर्कता बरती जा रही थी। अंदेशा था कि इस परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग का प्रयास हो सकता है। इसी सतर्कता के चलते लालगंज के बापू उपरौध इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। उसे रेस्टिकेट कर दिया गया। सुबह की पाली में 27014 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 24941 शामिल हुए और 2017 अनुपस्थित रहे। 

सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की भी वाणिज्य विषय की परीक्षा थी। जिला विद्यालय रिक्शा अमरनाथ सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर सतर्कता बरती जा रही है, जो भी अनुचित साधनों का प्रयोग का प्रयास करेगा। उसको निश्चित ही पकड़ा जाएगा और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें