विंध्याचल। मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान सोमवार को दोपहर आस्था धाम विंध्याचल पहुंचे। उन्होंने राजश्री आरती और शृंगार के पश्चात मंदिर का कपाट खुलने पर गर्भ गृह पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन तीर्थ पुरोहित पशुपतिनाथ मिश्र ने कराया।
दर्शन के बाद गर्भगृह से बाहर आने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ला तथा नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से मेघालय के राज्यपाल को मां विंध्यवासिनी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मेघालय के राज्यपाल ने विंध्य काॅरिडोर की तारीफ की। कहा कि इसके निर्माण से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत हो रही है।