फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः जनता के बीच जाने से पहले मंदिर-मस्जिद में जा रहे प्रत्याशी

Fri, 17 Nov 2017 03:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भगवान के दर पर पहुंचा एक प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 निकाय चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। सुबह जनता के बीच प्रचार करने के लिए निकलने से पहले मंदिर और मस्जिद में हाजिरी लगाने के बाद निकल रहे हैं। गलियों में बने छोटे-छोटे मंदिरों में मत्था टेक रहे हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठों बुजुर्गों से आशीर्वाद ले रहे हैं। सिर पर हाथ रखवाकर अपनी जीत सुनिश्चित कराने का वादा करा रहे हैं। मंदिरों में घंटे-घंटेभर पूजा पाठ किया जा रहा है। देवी मंदिरों में पाठ और जाप कराए जा रहे हैं।

वाराणसी के कपाल भैरव, लाट भैरव प्रबंध समिति के कार्यकारिणी सदस्य केवल कुशवाहा ने बताया कि अब तो भगवान के दरबार में प्रत्याशियों की सुबह शाम हाजिरी काफी बढ़ गई है। दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर, बाकबालोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर और महामृत्युंजय महादेव मंदिर, जागेश्वर मंदिर में भीड़ हो रही है।
विज्ञापन


रामनगर संवाददाता के अनुसार सभासद और चेयरमैन के प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चत करने के लिए किला रोड स्थित मां मंशा देवी मंदिर जा कर  मत्था टेक रहे है। मां का आशीर्वाद लेकर ही चुनाव प्रचार के लिए निकल रहे हैं।

सामनेघाट-रामनगर पर पुल बन जाने से प्रत्याशी संकटमोचन, दुर्गा  मंदिर जाकर मत्था टैक रहे हैं। वहीं बलुआ घाट स्थित किला के सटे करमन शाह बाबा के मजार पर प्रत्याशियों के दुआ मांगने और अपनी जीत के लिए मन्नत मांगने का सिलसिला वृहस्पतिवार को देर रात तक चला। 
विज्ञापन

मोदी वंदना से शुरू करते हैं प्रचार प्रसार

नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo
नगर पंचायत गंगापुर में सदस्य पद और चेयरमेन पद के प्रत्याशी चुनाव प्रचार करने से पहले मंदिरों में मत्था टेककर तब निकल रहे हैं। बलवंत नगर के भाजपा से सदस्य पद के प्रत्याशी निजामुद्दीन कहते हैं कि वह ईश्वर-अल्लाह की बंदगी कर सुबह से प्रचार करने निकलते हैं।

जबकि अध्यक्ष पद के निर्दल और भाजपा के बागी प्रत्याशी कुबेर चंद गुप्ता अपने घर में मोदी का कटआउट रखे हैं। प्रचार करने निकलने से पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट पर माल्यार्पण और वंदना कर के चुनाव प्रचार में निकलते हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष और चेयरमैन के प्रत्याशी विजय बहादुर यादव अपने कार्यालय में ही हनुमान जी की मूर्ति लगा रखे हैं। प्रतिदिन सुबह हनुमान जी के चरणों में शीश नवाने और पूजा करने के बाद जनता के बीच हाजिरी लगाते हैं।

जबकि कांग्रेस पार्टी के दिलीप सेठ बताते हैं कि जनता ही उनके लिए जनार्दन है वह सुबह प्रचार प्रसार के लिए निकलते हैं तो दोपहर में घर पर आते हैं। दोपहर में स्नान करने के बाद घर में पूजा अर्चना करते हैं।

चुनाव के समय प्रत्याशियों के मंदिर में जाने से बाहर फूल माला की दूकान भी काफी सजने लगी है। इस दौरान उसकी मांग बढ़ने से मनमाना पैसा भी ले रहे हैं। प्रत्याशी और समर्थक गजरा, माला, नारियल और प्रसाद के साथ पूजा पाठ कर रहे हैं। वहीं एक प्रत्याशी ने अपने पोस्टर में बाबा विश्वनाथ का शिखर बनावाया है। जिन्हें त्रिशूल और डमरू चुनाव चिह्न मिला है वे कहते हैं कि बाबा का आशीर्वाद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें