फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गंगा में पहली बार छोड़ी गई टैग युक्त अंगुलिकाएं, केंद्रीय मंत्री बोले- नहीं प्रवाहित करें केमिकल वाल

Fri, 19 Aug 2022 02:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में जल प्रदूषण कम करने की मुहिम चलाई जा रही है। जिसके तहत शुक्रवार को मत्स्य विभाग की ओर अस्सी घाट से गंगा में लाखों अंगुलिकाएं (मछली के बच्चे) छोड़ी गईं। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी पुरुषोत्तम रुपाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि गंगा नदी की स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें। गंगा में किसी भी प्रकार की केमिकल वस्तु, सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुएं एवं शैंपू, सर्फ, बिस्किट, साबुन इत्यादि की पुड़िया को प्रवाहित न करें। यह बातें उन्होंने अस्सी घाट पर केंद्रीय अंतरस्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान बैरकपुर (पश्चिम बंगाल) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

विज्ञापन


जीवनदायिनी मां गंगा हम सबकी तारणहार हैं, जो युगों-युगों से मानव जाति समेत सभी जीवों का कल्याण कर रही हैं। इसलिए हम सभी का ये कर्तव्य और दायित्व बनता है कि हम मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प लें। प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से गंगा में पहली बार टैग युक्त देसी गंगा कार्प (रोहू, कतला और मृगल) फिंगरलिंग (अंगुलिकाओं) को छोड़ा गया है। जिनपर एक विशेष टैग लगाया है।

इस प्रकार की मछली किसी मछुआरे को मिले तो इसकी सूचना वे विभाग को देंगे। ताकि मछली के जीवन काल और उसके विचरण की दूरी का पता लगाया जा सके।  गंगा में प्रदूषण नियंत्रण के लिए शुक्रवार को दो लाख से अधिक अंगुलिकाएं (मछली के बच्चे) छोड़ी गईं।

विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय अंतरस्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, बैरकपुर (पश्चिम बंगाल) की ओर से मत्स्य रैंचिंग, डॉल्फिन एवं जल संरक्षण और जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अस्सी घाट पर किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने किसानों की तरह लोन और बीमा की सुविधा के लिए क्रेडिट कार्ड के बारे जानकारी देते सभी मछुआरों को लेने के लिए प्रेरित किया।

केंद्रीय अंतरस्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के निदेशक और ‘नमामि गंगे’ परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. बसंत कुमार दास ने स्थानीय मछुआरों को गंगा नदी में प्राप्त मछलियों और डॉल्फिन के स्वास्थ्य और संरक्षण के पारिस्थितिक विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. जेके जेना, उप महानिदेशक (मत्स्य विज्ञान) आईसीएआर, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने सभा को संबोधित किया। उप महानिदेशक जेना ने मछलियों के संरक्षण के साथ ही समाज की भागीदारी पर जोर दिया। 

गौ पूजन कर गोबर गैस प्लांट का किया निरीक्षण

अस्सी घाट पर मछलियों के छोड़ने के बाद केंद्रीय मंत्री आराजीलाइन के शाहंशापुर स्थित राजकीय पशुधन फार्म का भी दौरा किया, जहां गंगा तीरि गाय की पूजा करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए किसानों को कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री देश के पहले गोबर गैस प्लांट भी पहुंचे, जहां गैस और कंपोस्ट खाद तैयार होने की प्रक्रिया के बारे जानकारी ली। 

काशी विश्वनाथ धाम का स्वरूप देख मन हुआ आह्लादित
सपरिवार काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धाम को देखकर मन आह्लादित हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नमामी गंगे प्रोजेक्ट के तहत मां गंगा की सेवा करने का जो बीड़ा उठाया है उसका असर देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन

चौक पर खाया ब्रेड-मक्खन

केंद्रीय मंत्री चौक स्थित लक्ष्मी चाय वाले की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रेड-मक्खन सहित चाय का लुत्फ लिया और बनारसी पान भी जमाया। उन्होंने कहा कि काशी के इस परंपरागत बाजार में आम लोगों के बीच सड़क पर खड़े होकर चाय और मक्खन टोस्ट का आनंद अद्भुत है। क्षेत्रीय लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने बनारस की बदलती तस्वीर के बारे में भी चर्चा की और दुकानदारों से विश्वनाथ धाम निर्माण के पश्चात व्यापार पर सकारात्मक असर की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें