फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण पाठक पर एक और FIR:  विश्व हिंदू सेना प्रमुख पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Fri, 19 Aug 2022 01:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भेलुपुर थाने में विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि छात्र नौकरी दिलाने के नाम पर करीब चार लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में एक मुकदमा दर्ज हुआ है। वाराणसी के भेलुपुर थाने में गुरुवार को नौकरी दिलाने के नाम पर करीब चार लाख रुपये लेने के मामले में पुलिस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि छात्र कौस्तुभ त्रिपाठी की तहरीर पर विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन

 

छात्र का आरोप है कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई करते वक्त काम की तलाश के दौरान अरुण पाठक से मुलाकात हुई। अरुण ने अपने यहां पार्ट टाइम पर काम करने की बात कह कर 15 हजार रुपये महीने पर रखा। काम करते करते दो साल तक वेतन नहीं दिया।
 

 

जिसके बाद दो साल का वेतन का तीन लाख 60 हजार रुपये बकाया हो गया। इस बीच 2017 में अरुण पाठक ने ग्राम विकास में भर्ती की बात कह कर नौकरी लगवाने के लिए फॉर्म भरवाया। जिसके एवज में 5 लाख रुपये बता कर अपने पास बकाया वेतन के पैसा के आलावा और पैसा की मांग करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने अपने पिता से पढ़ाई के नाम पर एक लाख तीन हजार रुपये लेकर दिया। अरुण ने पैसा लेने के बाद परीक्षा के ठीक एक हफ्ते पहले भर्ती में सेटिंग न होनी की बात कही। और तत्कालीन रेल मंत्री मनोज सिंहा से बात कर रेलवे में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। पैसा वापस मांगने पर अरुण पाठक झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें