वाराणसी। डग्गामार वाहनों के खिलाफ रविवार को परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान अवैध पार्किंग में खड़ी 15 बसों को सीज किया गया। कार्रवाई की सूचना पर कई जगहों से चालक बस लेकर निकल गए। इस दौरान अवैध पार्किंग कराने वालों को भी चेतावनी दी गई।
एसीपी ट्रैफिक अमित पांडेय और परिवहन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र के नेतृत्व में रविवार को चौकाघाट और नक्खीघाट क्षेत्र में डग्गामार वाहनों को चिह्नित करने की कार्रवाई की गई। नक्खीघाट पेट्रोल पंप पर खड़ी 15 बसों में तीन और कैंट बस अड्डे से दो बसों को सीज किया गया। साथ ही पंप मालिक को चेतावनी दी गई कि दोबारा पेट्रोल पंप को बस स्टैंड न बनाए। अभियान में गाजीपुर रोड, आजमगढ़ रूट पर 10 बसें सीज की गई। अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर पंकज त्रिपाठी, सुनील सिंघल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।