फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय बोले- बैंकों के विलय से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था

Sat, 31 Aug 2019 08:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महेंद्र नाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय शनिवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, बैंकों के विलय से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह विलय पहले से प्रस्तावित था और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई ऐसे वित्तीय प्रावधान किए हैं, जिससे हाल ही में उत्पन्न कठिनाई के मुकम्मल समाधान होंगे।

ये भी पढ़ें : संविधान का अनुपालन कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी : कलराज मिश्र
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, देश की सीमाएं मजबूत हैं और भारतीय सेना पाकिस्तान का इलाज करने में सक्षम है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की परमाणु धमकी पर पलटवार करते हुए कहा, इमरान को मालूम हैं कि वह कहां खड़े हैं और भारत की सेना किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है।

विज्ञापन

बच्चा चोरी के मामले में डा. महेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि डीजीपी ने पूरा सर्कुलर जारी किया है। कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है। अफवाहों पर पूरी तरह नियंत्रण है। भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि एयरपोर्ट से केंद्रीय मंत्री सैदपुर के लिए रवाना हो गए। जहां हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिनंदन समारोह है।

ये भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार : एक और घायल महिला ने तोड़ा दम, दस की पहले हो चुकी है मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें