फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बदमाशों ने की किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Mon, 25 Feb 2019 10:28 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आजमगढ़ के महाराजगंज थाना इलाके के परशुरामपुर में किराना व्यवसायी को गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।  रात 10:15 बजे व्यवसाई अपनी दुकान को बंद कर रहा था। 
विज्ञापन


बाइक पर पहुंचे तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले को लूट से जोड़कर देखा जा रहा है।
 

परशुरामपुर बाजार निवासी गुड्डू चौहान की किराने की दुकान है। शनिवार रात को 10:15 बजे वह दुकान बंद कर रहा था की बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे।गोली मारकर के उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी एसओ छन्नू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें