फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud in Varanasi: निवेश के बहाने कारोबारी को 5.67 करोड़ का लगाया चूना, धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर

Mon, 27 Apr 2026 03:16 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दशाश्वमेध निवासी पीड़ित आशीष गुप्ता की शिकायत पर पिंडरा के नेहिया निवासी पवन कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में खनन परियोजनाओं में निवेश और मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी के 5.67 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित कारोबारी ने पिंडरा के नेहिया निवासी पवन कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और धमकी के मामले में रविवार को दशाश्वमेध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दशाश्वमेध निवासी पीड़ित आशीष गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एक परिचित के माध्यम से फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा, नेहिया निवासी पवन कुमार सिंह से मुलाकात हुई।
विज्ञापन


पवन ने खुद को खनन उद्योग से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल व्यवसायी के रूप में पेश किया। प्रस्ताव रखा कि उसकी परियोजनाओं में निवेश करने पर 20 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा, जिसमें खनन लाइसेंस प्राप्त करना, उपकरणों की खरीद आदि शामिल थे। 

बातों में आकर 29 अप्रैल 2023 से जुलाई 2024 के बीच पवन कुमार सिंह की मांग पर विभिन्न बैंक खातों में 5 करोड़ 67 लाख रुपये का भुगतान किया। आरोपी ने एक पूर्व-नियोजित आपराधिक साजिश के तहत दिखावटी व्यावसायिक होने के बहाने रुपये हड़प लिए। कुछ समय तक कुछ पैसे रिटर्न किए, लेकिन बाद में शहर छोड़कर भाग निकला। मोबाइल बंद कर लिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: काशी में झुलसा रही गर्मी, आधी रात से चल रहीं गर्म हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
विज्ञापन


आरोपी की ओर से परिजनों को लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। पीड़ित ने आरोपी के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग की है, ताकि धन की आगे की हेराफेरी रोकी जा सके। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों व्यापारी हैं और दोनों का पुराना लेन-देन है। फिलहाल, प्राथमिकी दर्ज करते हुए विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें