फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : नवरात्र में विंध्य धाम के लिए हर आधे घंटे पर मिलेगी बस, 40 बसों का होगा संचालन

Tue, 05 Oct 2021 11:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी / मिर्जापुर

सार

हर वर्ष यात्री नवरात्र में विंध्य धाम जाने के लिए बसों का सफर करते हैं। बसों की किल्लत न हो इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
roadways
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र में विंध्य धाम के दर्शन के लिए यात्रियों को अब भटकने की जरूरत नहीं होगी। वाराणसी के कैंट रोडवेज से विंध्याचल धाम जाने के लिए हर आधे घंटे पर यात्रियों के लिए बस लगाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने 40 बसें चलाने का फैसला किया है। वहीं आम दिनों में रोजाना विंध्य धाम के लिए 20 से 25 बसों का संचालन किया जाता था। 

विज्ञापन


हर वर्ष यात्री नवरात्र में विंध्य धाम जाने के लिए बसों का सफर करते हैं। बसों की किल्लत न हो इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों की संख्या बढ़ाई गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक कमलाकांत तिवारी ने बताया कि विंध्य धाम के लिए हर आधे घंटे पर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए विंध्य नगर डिपो को भी निर्देशित किया गया है। इस रूट पर 40 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा प्रशासन द्वारा यात्रियों की संख्या और जरूरत को भी देखा जाएगा। 

पीपीपी मॉडल के लिए पहले चरण में वाराणसी रोडवेज

कैंट रोडवेज बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। यात्रियों को एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा प्रदेश में 23 बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाना है। इसके पहले चारण में 17 बस अड्डों को विकसित करने का फैसला लिया गया है, जिसमें से एक वाराणसी कैंट रोडवेज भी है। अब बिड डॉक्यूमेंट का अपलोड संबंधित वेबसाइट पर भी नए सिरे से संशोधित रूप में किया जाएगा। 
विज्ञापन

विंध्याचल में अतिरिक्त ट्रेन का ठहराव नहीं 

शारदीय नवरात्र मेला 7 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। लेकिन इस दौरान मिर्जापुर जिले के विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। स्टेशन अधीक्षक अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि शारदीय नवरात्र के लिए रेलवे ने विंध्याचल में अतिरिक्त ट्रेन का ठहराव नहीं किया है। पहले से चल रही 18 ट्रेन ही यहां पर रुकेंगी, जिसमें रिजर्वेशन कराने वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें